Wed. Sep 23rd, 2026

घोड़ा-खच्चरों का स्वास्थ्य परीक्षण शुरू

logo

समाचार इंडिया।रुद्रप्रयाग। आगामी केदारनाथ यात्रा को लेकर पशुपालन विभाग ने घोड़ा-खच्चरों का स्वास्थ्य परीक्षण शुरू कर दिया है। ब्लॉक स्तर पर ऊखीमठ में शिविर लगाकर पशु चिकत्सक  घोड़ा-खच्चरों के स्वास्थ्य की जांच कर रहे हैं। साथ ही  200 घोड़ा-खच्चरों के खून का सैंपल लेकर जांच के लिए श्रीनगर भेजा गया है।
मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा. आशीष रावत ने बताया कि आगामी केदारनाथ यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पशुपालकों के घोड़ा-खच्चरों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया जा रहा है, साथ ही पशु स्वामियों को पशुओं के सेप्रबंधन के लिए जागरूक किया जा रहा है।
ग्लैंडर्स रोग के निस्तारण के लिए सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। आगामी यात्रा में पहले दिन से घोड़ा-खच्चरों का व्यवस्थित प्रबंधन किया जाएगा।  जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि केदारनाथ यात्रा में घोड़ा-खच्चरों की संख्या सीमित रखने के लिए कार्ययोजना बनाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *