Fri. Jun 5th, 2026

पुलिस के हत्थे चढ़ा शराब तस्कर

logo

समाचार इंडिया। बागेश्वर। कोतवाली पुलिस ने  एक को 56 पेटी  अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम में मामला पंजीकृत किया है।
पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार वर्मा ने बताया कि अवैध मादक पदार्थाें के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत देर रात को चेकिंग के दौरान एसबीआई तिराहे पर वाहन संख्या uk 02 C A/1177 को रोका गया तो चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में शराब मिली। चालक सुरेंद्र सिंह पुत्र जैत सिंह निवासी बिलौना, नियर सीएमओ कार्यालय ने पूछताछ की गई। वाहन में 56 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। जिसमें 672 बोतल अवैध शराब के हैं। आरोपित के विरुद्ध आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है। टीम में कोतवाल कैलाश सिंह नेगी, कांस्टेबल सुनील बहुगुणा, जितेंद्र कुमार, चालक महेंद्र सिंह जीना शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *