Sat. Sep 21st, 2024

यहां बनी हुई है हिंदू ब्राह्मण के घर में मजार

समाचार इंडिया। देहरादून। देहरादून में एक हिंदू ब्राह्मण के घर मजार बनाने और झाड़ फूंक करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है । मामला प्रकाश में आते ही  हिंदू संगठनों ने वहां पहुंचकर हंगामा किया। जानकारी के अनुसार आईटी पार्क के पास राजेश्वर नगर फेज 6 में रहने वाले पौड़ी (सतपुली) निवासी विवेक घिल्डियाल के घर  दरगाह शरीफ के नाम से  मजार बनाई गई है। इस मजार पर झाड़कृफूंक और अन्य कई तरह की गतिविधियों का संचालन होना बताया जा रहा  है। इसकी भनक कुछ हिंदू संगठनों को लगी तो उन्होंने यहां जाकर गृह स्वामी से सवाल जवाब किए जिसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। मामले की खबर पुलिस को लगी तो  पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किए गए, लेकिन दोनों ही पक्ष अपनी अपनी बात पर अड़े रहे। वहीं इस मामले को लेकर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। इस बात को लेकर सभी हैरान है कि देव भूमि के एक ब्राहमण परिवार को अपने घर में मजार बनाने की क्या जरूरत थी। अगर इस परिवार की आस्था किसी मजार या पीर में थी तो वह उसकी मजार पर जाता लेकिन अपने घर में मजार बनाकर अन्य लोगों को भी मजार पर आकर तमाम तरह की गतिविधियों को संचालित करने के पीछे उसका क्या उद्देश्य है।  पुलिस भी इसका पता लगाने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *