Sat. Sep 21st, 2024

प्रेमविवाह के 3 महीने बाद युवती की मौत

logo

समाचार इंडियाबागेश्वर। भनार गांव की एक लड़की ने शादी के तीन महीने बाद  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। तीन माह पूर्व कविता ने सुमगढ़ के कमल पंडा से घर से भागकर शादी की थी, लेकिन वह बीते दिन घर के भीतर बल्ली के सहारे फंदे पर लटकी हुई मिली।मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर  पोस्टमार्टम कराय गया। वही मृतका की मां कमला देवी ने पुलिस को तहरीर दी है। कहा कि उसकी बेटी नाबालिग थी। उसे कमल भगा कर ले गया और उससे विवाह कर लिया था। वह गरीब परिवार से हैं, जिसके कारण वह प्राथमिकी दर्ज नहीं करा सकी। पुलिस को सूचना नहीं देने पर उन्हें बेटी को खोना पड़ा है। उन्होंने हत्या की आशंका व्यक्त की है। इधर, थानाध्यक्ष कपकोट प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि  मामला पंजीकृत कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *