चौहान ने दीप प्रज्वलित कर खेल महाकुम्भ का किया शुभारंभ

शुभारंभ के अवसर पर विभिन्न ब्लॉकों से आए सांस्कृतिक दलों द्वारा पहाड़ की पौराणिक संस्कृति को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुती से प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर विधायक ने अपने सम्बोधन में कहा कि विभिन्न विकासखंड से आये जनपद स्तरीय खेल महाकुम्भ में न्याय पंचायत से ब्लाक स्तर व ब्लाक से जनपद में प्रतिभाग कर रहे प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सोच पहाड़ में छुपी बच्चों के अन्दर की प्रतिभा कैसे आगे बढ़े इस ओर विभिन्न माध्यमों से उनके द्वारा निरन्तर अभिनव प्रयास किये जा रहे है। ताकि पहाड़ की प्रतिभा जनपद से राज्य व देश का नाम रोशन कर सके। उन्होंने कहा कि खेल भावना हमें संघर्ष के साथ अनुशासन भी सिखाता है इसलिए हमें खेलों के माध्यम से खेल भावना की प्रेरणा लेनी चाहिए।
