Sat. Jun 6th, 2026

आज हिमाचल के मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे सुखविंदर

समाचार इंडिया।डेस्क।  छात्र राजनीति से राजनीति में पर्दापण करने वाले  सुखविंदर सिंह हिमाचल के अगले मुख्यमंत्री होंगे। वह लगातार  5वीं बार विधायक चुने गए  हैं। सुक्खू  आज सुबह 11 बजे शपथ लेंगे। इसके साथ ही  मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा। पीजी और एलएलबी शिक्षित  सुखविंदर सिंह  का जन्म 26 मार्च 1964 को हमीरपुर जिले की नादौन तहसील के सेरा गांव में हुआ। उनके पिता रसील सिंह हिमाचल परिवहन निगम में बस ड्राइवर थे। शनिवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, सुखविंदर सिंह सुक्खू ,कांग्रेस पर्यवेक्षक और  ने राजभवन पहुंच कर राज्यपाल आरवी अर्लेकर के समक्ष सरकार बनाने का अपना दावा पेश कर दिया है।  कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *