Sun. Jun 7th, 2026

बाइक को मारी बस ने टक्कर, 1 की मौत

समाचार इंडिया।लक्सर। भूरनी मार्ग पर बारात की बस और बाइक की भिड़ंत में मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी बेटी घायल हो गई। घटना के बाद चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया। लक्सर पुलिस क्षेत्राधिकारी विवेक कुमार ने बताया कि लक्सर-भूरनी मार्ग पर डिग्री कालेज के पास बारात की बस और मोटरसाइकिल की सामने से टक्कर हो गई। हादसे में भूरनी निवासी एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। वहीं उसकी बेटी घायल हो गई। जिसे उपचार के बाद घर भेज दिया गया। सीओ विवेक कुमार ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया गया है। साथ ही आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *