Mon. Jun 8th, 2026

इलैक्ट्रिक बसों में कपड़े भेंट करने के लिए लगाया बाक्स

logo

समाचार इंडिया/देहरादून। जिला प्रशासन देहरादून द्वारा जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े भेट किए जाने के लिए की गई पहल के तहत् स्मार्ट सिटी लि0 द्वारा चलाई जा रही इलैक्ट्रिक बसों में कपड़े भेंट करने के लिए बाक्स लगाया गया है। जिलाधिकारी सोनिका ने कहा कि सर्दियों का मौसम आ गया है बहुत सारे लोग होते हैं, जिनको गर्म कपड़े नहीं मिल पाते हैं, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा पहल की जा रही है। उन्होंने जनमानस से अनुरोध किया कि जिनके पास अतिरिक्त गर्म कपड़े हैं तथा उनका उपयोग नहीं कर रहे है वह स्मार्ट सिटी की बस में रखे बाॅक्स में कपड़े भेंट कर सकते हैं यदि कोई टोल फ्री न0 पर 18001802525 पर काल करता है तो टीम घर पंहुचकर कपड़े एकत्रित करेगी तथा कलैक्शन सेन्टर से जरूरतमंदो को कपड़े वितरित किए जांएगें। इसके अतिरिक्त वात्सल्य डे केयर सेन्टर वीरांगना तीलू रौतेली, कामकाजी महिला छात्रावास इ0सी0 रोड, सर्वे चैक पर भी कपडे़ भेंट किए जा सकते हैं। उन्होंने जनमानस से जिला प्रशासन की इस पहल में सहयोग करने की अपेक्षा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *