Mon. Aug 10th, 2026

माल्टा और पहाडी नींबू का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित

logo

समाचार इंडिया/देहरादून। 
राज्य सरकार ने वर्ष 2022-23 के लिए माल्टा और पहाडी नींबू का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित कर दिया है। ’’सी’’ ग्रेड माल्टा आठ रूपये प्रति किलोग्राम जबकि पहाड़ी नींबू का भाव पांच रूपये प्रति किलोग्राम घोषित किया गया है। चमोली के मुख्य उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह ने बताया कि उद्यान विभाग द्वारा माल्टा एवं पहाडी नींबू के उर्पाजन की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि यह योजना उद्यान कार्ड धारकों के लिये होगी। माल्टा और पहाड़ी नींबू की खरीद 15 दिसंबर से 31 जनवरी 2023 तक की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *