Mon. Aug 10th, 2026

भारतीय सैन्य अकादमी की मुख्यधारा में शामिल हुए 69 कैडेट

समाचार इंडिया/देहरादून। 
आर्मी कैडेट कालेज देहरादून के 69 कैडेट ग्रेजुएट होकर भारतीय सैन्य अकादमी की मुख्यधारा में शामिल हो गए हैं। आज अकादमी के चेटवुड सभागार में आयोजित दीक्षा समारोह में इन कैडेट को जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय की डिग्री प्रदान की गई। अकादमी के कमांडेंट लेफ्टनेट् जनरल विजय कुमार मिश्रा ने कैडेटस् को डिग्री प्रदान की। उन्होंने कहा कि एसीसी ने देश को ऐसे जांबाज अफसर दिए हैं, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिए। आईएमए में अब एक साल का प्रशिक्षण लेकर यह कैडेट बतौर अधिकारी सेना में शामिल होंगे। उपाधि पाने वालों में 31 कैडेट विज्ञान और 38 कैडेट कला वर्ग के हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *