Sat. Sep 21st, 2024

दुयोधन वध के साथ हुआ पांडव नृत्य का समापन

समाचार इंडिया। ऊखीमठ। पट्टी तल्ला नागपुर की सीमान्त ग्राम पंचायत क्यूडी़ में आयोजित पाण्डव नृत्य का समापन दुयोधन वध व पाण्डव के अस्त्र – शस्त्र विसर्जित के साथ हो गया है। पाण्डव नृत्य समापन का दृश्य बड़ा ही भावुक रहा तथा पाण्डव नृत्य के समापन पर धियाणियो पाण्डव पश्वाओ व ग्रामीणों की आंखें छलक उठी। 9 नवम्बर से शुरू हुए पाण्डव नृत्य में अनेक परम्पराओं का निर्वहन किया गया।

पाण्डव नृत्य में विभिन्न गांवों के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर क्षेत्र के समृद्धि की कामना की! जानकारी देते हुए पूर्व प्रधान महेन्द्र नेगी, पाण्डव नृत्य कमेटी अध्यक्ष मातवर सिंह राणा ने बताया कि ग्राम पंचायत क्यूडी़ में 9 नवम्बर से पाण्डव नृत्य का शुभारंभ किया गया था तथा 12 नवम्बर को पाण्डवों के अस्त्र – शस्त्र पाण्डव चौक लाने के साथ ही पाण्डव लीला का भी शुभारंभ किया गया था! सचिव मेहरवान सिंह, कोषाध्यक्ष योगेश्वर सिंह नेगी ने बताया कि 16 नवम्बर को मौरू डाली कौथिग के साथ गंगा स्नान व तीर्थ यात्रा सम्पन्न हुई! नव युवक मंगल दल अध्यक्ष गोपाल सिंह नेगी, उपाध्यक्ष प्रदीप नेगी ने बताया कि 21 नवम्बर को पंच देव पाण्डवों द्वारा कांडा तथा 23 नवम्बर को क्यूडी़ गाँव का नगर भ्रमण कर ग्रामीणों को आशीष दिया गया। उन्होंने बताया कि 27 नवम्बर को कर्ण वध लीला का मंचन किया गया तथा 28 नवम्बर को दुयोधन वध व पाण्डवों के अस्त्र – शस्त्र विसर्जित के साथ पाण्डव नृत्य का समापन हो गया है ! सचिव सूरत सिंह नेगी कोषाध्यक्ष शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि पाण्डव नृत्य में श्रीमती सावित्री देवी कुन्ती, गोकुल सिंह भगत सिंह, सन्दीप सिंह द्रोपती जीत सिंह, देवेश्वर सिंह श्रीकृष्ण, मातबर सिंह युधिष्ठिर, लक्ष्मण सिंह, रमेश सिंह देवेन्द्र फरस्वाण भीम विजय सिंह अरविंद सिंह सुभाष सिंह, नरेन्द्र सिंह अर्जुन, सुरेन्द्र सिंह नकुल सत्य प्रसाद नौटियाल सहदेव कुन्दन सिंह नागार्जुन, मोहन सिंह फरस्वाण भबरीक , शूर सिंह, आनन्द सिंह कर्मवीर सिंह हनुमान तथा सन्तोष सिंह सहित अनेक ग्रामीणों द्वारा पाण्डव पश्वाओ की भूमिका अदा की गयी।

क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह नेगी ने बताया कि विगत दो वर्षों में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के कारण पाण्डव नृत्य का आयोजन नहीं हो पाया था मगर इस बार तल्ला नागपुर व क्यूजा घाटी के विभिन्न गांवों में पाण्डव नृत्य का आयोजन बडे़ उत्साह व उमंग से किया जा रहा है।

  • लक्ष्मण सिंह नेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *