Tue. Apr 14th, 2026

शराब के नशे में की पुत्र की हत्या

logo

समाचार इंडिया/खटीमा। पुलिस ने मझोला गांव में हुई युवक की हत्या का खुलासा कर दिया है। हत्यारोपी मृतक का पिता ही निकला। उसी ने शराब के नशे में अपने पुत्र की कुल्हाड़ी से हत्या की थी। पुलिस ने हत्यारोपी पिता को पोलीगंज के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।मझोला गांव निवासी 27 वर्षीय हरीश कश्यप पुत्र हर प्रसाद गांव में ही समोसे व पकौड़ी का ठेला लगाता था। शुक्रवार को वह घर में ही था। इस दौरान दिन करीब डेढ़ बजे उसकी हत्या कर दी गई थी। उसका शव कंबल से ढ़का हुआ था। पुलिस क्षेत्राधिकारी वीर सिंह ने रविवार को घटना का खुलासा करते हुए बताते कहा कि मृतक के चाचा उत्तर प्रदेश पीलीभीत न्यूरिया गिधौर निवासी नेतराम ने पुलिस को तहरीर देते हुए कहा कि उसने अपने भतीजे हरीश को बचपन से पाला पोसा था। जब वह बड़ा हो गया तो वह अपने पिता के पास चला गया। पिता उससे नाराज रहता था। उसी ने उसकी हत्या की है। पुलिस ने मामले में पिता हर प्रसाद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल की। पुलिस की पूछताछ में पिता हर प्रसाद टूट गया। उसने बताया कि शुक्रवार को जब वह दिन में शराब पीकर घर आया तो उसका हरीश से विवाद हुआ था। हरीश अपने कमरे सो रहा था। तभी उसने उस पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। सीओ सिंह ने बताया कि आरोपी को पोलीगंज के पास से गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *