Sat. Sep 21st, 2024

पाण्डव नृत्य के आयोजन से मदमहेश्वर घाटी का वातावरण बना भक्तिमय

समाचार इंडिया/ऊखीमठ। मदमहेश्वर घाटी की ग्राम पंचायत राऊलैंक में 13 वर्षों बाद आयोजित पाण्डव नृत्य के आयोजन से मदमहेश्वर घाटी का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। मदमहेश्वर घाटी के विभिन्न गांवों के सैकड़ों ग्रामीण प्रतिदिन पाण्डव नृत्य में प्रतिभाग कर पुण्य अर्जित कर रहे है। पाण्डव नृत्य में पाण्डवों के अस्त्र – शस्त्र पाण्डव चौक लाना, पाण्डवों का तीर्थ भ्रमण, गंगा स्नान, नगर भ्रमण, मौरू नारेण स्थापना, गौडा़ कौथिग सहित विभिन्न परम्पराओं का निर्वहन किया जा रहा है! पाण्डव नृत्य में कुन्ती – राधा देवी , श्रीकृष्ण – विशाल सिंह रौथाण, युधिष्ठिर – शिव सिंह नेगी भीम – दिलवर सिंह नेगी, अर्जुन – मुकन्दी सिंह रावत, सहदेव – अब्बल सिंह नेगी, नकुल – शिव सिंह नेगी, द्रोपती – पवन नेगी, सुभद्रा – राजेन्द्र सिंह कोटवाल, नागार्जुन – दिलवर सिंह रावत, भबरीक – सुरेश सिंह रावत, हनुमान – सन्दीप सिंह नेगी, तिलबुल – रघुवीर सिंह कोटवाल, फुलारी – बिशेखर सिंह रौथाण, गौरा – दिलवर सिंह रौथाण, वासुदन्ता – अभिषेक रावत, पंकज सिंह रौथाण, लोकेश सिंह रावत, अजय रावत, रोहित नेगी, सन्दीप सिंह नेगी विभिन्न पश्वाओ की भूमिका अदा कर रहे है जबकि शिवराज सिंह कोटवाल वैसाख सिंह नेगी स्थानीय कुल देवताओं के पश्वाओ की भूमिका निभा रहे है।

नरेन्द्र सिंह रावत व सुरेन्द्र सिंह रावत द्वारा पाण्डवों के अस्त्र – शस्त्रों की नित पूजा – अर्चना की जा रही है! ढोल वादक गोपाल दास पंकज दिलवर लाल द्वारा पाण्डव नृत्य में स्थानीय वाध्य यंत्रों की थाप दी जा रही है! पाण्डव नृत्य कमेटी अध्यक्ष राकेश नेगी, उपाध्यक्ष श्रीधर लाल, सचिव अशोक रावत, जसपाल सिंह कोटवाल, सह सचिव राजेन्द्र सिंह नेगी, परमजीत सिंह रौथाण , कोषाध्यक्ष शिवराज सिंह रौथाण ने बताया कि 13 वर्षों बाद आयोजित पाण्डव नृत्य के आयोजन से मदमहेश्वर घाटी का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।  प्रधान कमलेनद्र सिंह नेगी, पूर्व प्रधान सरिता नेगी वन पचायत सरपंच दलीप सिंह रावत ने बताया कि प्रति दिन सैकड़ों श्रद्धालु पाण्डव नृत्य में शामिल होकर पुण्य अर्जित कर रहे है।

लक्ष्मण सिंह नेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *