Sat. Sep 21st, 2024

शीतलहर के चलते कंबल वितरित किए

समाचार इंडिया/पौड़ी। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की धर्मपत्नी, सिविल सर्विस एसोसिएशन की सदस्य अनुकृति चौहान ने सिविल सर्विस एसोसिएशन की ओर से जिला कलेक्ट्रेट पौड़ी में निर्धन/असहाय लोगों को कंबल वितरण का कार्य किया। इस दौरान उन्होंने कुल 13 व्यक्तियों को कंबल वितरित की। उन्होेंने कहा ठंड व शीतलहर के चलते जनपद में कुल 30 कंबल वितरित की जाऐगी, जिसके तहत आज जिला मुख्यालय में कंबल वितरण का कार्य किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी को निर्धन/असहाय लोगों की मदद करने के लिए आगे आना चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *