Mon. Apr 13th, 2026

नदी में डूबे चार छात्र, मौत

logo

समाचार इंडिया। चमोली।  शुक्रवार को लापता हुए चमोली जिले के देवाल इंटर कॉलेज के चार छात्रों के शव आज सुबह  नदी में उतराते मिले। सूचना पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों  और प्रशासनिक टीम ने शवों को नदी से बाहर निकाला।  जानकारी के अनुसार देवाल इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले प्रियांशु पुत्र रघुवीर बिष्ट निवासी धरागांव, गौरव सिंह पुत्र भरत सिंह निवासी ओडर, अंशुल पुत्र स्वर्गीय हरेंद्र सिंह बिष्ट निवासी सोड़िग, अनिल मिश्रा पुत्र राकेश मिश्रा निवासी इच्छोली, शुक्रवार को स्कूल गए थे  ,लेकिन वह  स्कूल की छुट्टी होने बाद घर नहीं पहुंचे तो घर वालों को चिंता सताने लगे।  मामले की सूचना परिजनों ने ग्रामीणों को बताई । इसके बाद  छात्रों की तलाश की गई। रातभर  तलाश करने के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल पाया। शनिवार सुबह कलसिरी गांव के ग्रामीणों को कैल नदी में चार शव उतराते दिखाई दिए। घटना की जानकारी मिलते ही  लापता छात्रों के परिजनों के साथ ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। और चारों शव लापता किशोरों के निकले।  सूचना पर थराली के उप जिलाधिकारी  प्रशासनिक अमले के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। किशोरों के शवों  को नदी से बाहर निकाला। आशंका है कि स्कूल की छुट्टी होने के बाद नहाने के लिए वे नदी में चले गए होंगे। और उनकी  भवर में फंसकर मौत हो गई होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *