Sat. Sep 21st, 2024

महावीर पंवार का केदार घाटी आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

समाचार इंडिया/ऊखीमठ। भाजपा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष महावीर पंवार का केदार घाटी आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों व फूल मालाओं सिंह से भव्य स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार ने सिद्धपीठ कालीमठ में पूजा – अर्चना कर मनौती मांगी तथा क्षेत्र के खुशहाली की कामना की। भाजपा जिलाध्यक्ष के कालीमठ घाटी व ऊखीमठ क्षेत्र आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने जोरदार स्वागत किया। ऊखीमठ नगर क्षेत्र आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार का भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों व ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया! भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार ने केन्द्र व प्रदेश संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश संगठन द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी दी गयी है उनका निर्वहन निष्ठा व ईमानदारी से किया जायेगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं का आवाहन करते हुए कहा कि जो कार्यकर्ता संगठन के लिए समर्पित भावना से कार्य करेगा उसे पार्टी में उचित सम्मान दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकारों द्वारा दर्जनों जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है हर कार्यकर्ता को केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी सीमान्त गांवों तक पहुंचाने होगी जिससे सीमान्त क्षेत्रों के ग्रामीणों को योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश संगठन के निर्देश पर शीध्र सभी मण्डलो का गठन किया जायेगा तथा संगठन के प्रति निष्ठा व निस्वार्थ भावना से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी सौपी जायेगी। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को अभी से आगामी समय में सम्पन्न होने वाले नगर निकाय व लोक सभा चुनावों के लिए कमर कसनी होगी। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चण्डी प्रसाद भटट्, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा, भाजपा मण्डल अध्यक्ष गजपाल भटट्, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख दर्शनी पंवार, व्यापार मण्डल अध्यक्ष राजीव भटट्, राजकुमार तिवारी, विनोद रावत, दलवीर नेगी, नागेन्द्र राणा, अंजना रावत,सरिता नेगी, विनोद सेमवाल, वेद प्रकाश जमलोकी,सन्दीप पुष्वाण,अनसोया प्रसाद भटट्, दिनेश तिवारी, तेज प्रकाश त्रिवेदी,चन्द्रमोहन उखियाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

लक्ष्मण सिंह नेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *