Sat. Sep 21st, 2024

जय श्री राम लिखकर देव दीपावली का पर्व मनाया

logo

समाचार इंडिया/देहरादून। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू मार्गदर्शक पूजा लटवाल के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के शुभ अवसर पर संस्था पदाधिकारियों ने 201 घी के दीये जलाकर जय श्री राम लिखकर देव दीपावली का पर्व मनाया। इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था योगेन्द्र कुमार साहू सदस्य पूजा जोशी ने संयुक्त रूप से कहा की घी का दीपक जलाकर भगवान की शरण में आए है क्योंकि सच्चे मन से भगवान को याद करने के लिए किसी भी प्रकार की मुद्रा या वस्त्र धारण करने की आवश्यकता नहीं होती इसके लिए तो केवल हाथ जोड़कर श्रद्धा पूर्वक भगवान के सामने प्रार्थना करना ही काफी है इससे भक्त और भगवान के बीच एक गहरा संबंध स्थापित होता है साथ ही तन मन मस्तिष्क को अत्यंत सुख शांति मिलती है इसलिए हमनें भगवान को हाथ जोड़कर याद करते हुए देशी घी के दीये जलाए है जिससे एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था को आगे कई हजार गुना तेजी से समाजहित एवं भारतहित में हमेशा कार्य करने के लिए भगवान सुख शांति रिद्धि सिद्धि समृद्धि वैभव धन ध्यान ज्ञान प्रसिद्धि प्रगति उन्नति यश सद्बुद्धि साहस बल शक्ति भक्ति सत्कर्म कार्यकुशलता सन्मार्ग सुविचार से परिपूर्ण कर आरोग्यता के अमृत से अभिसिंचित कर अपनी कृपा दृष्टि संस्था पर सदैव बनाए रखें क्योंकि गाय के घी में रोगों को भगाने की क्षमता होती है इसीलिए तो जब घी दीपक की सहायता से अग्नि के संपर्क में आता है तो वातावरण को स्वच्छ कर पवित्र बना देता है जिससे प्रदूषण भी दूर होता है साथ ही गाय के घी से जलने वाले दीपक के प्रकाश से मानवीय शारीरिक चक्रों का भी बहुत महत्व है क्योंकि मानव शरीर में सात चक्रों का समावेश होता है ये सातों चक्र शरीर में विभिन्न प्रकार की ऊर्जा को उत्पन्न करने का कार्य करते है और ये चक्र मनुष्य के तन मन मस्तिष्क को भी नियंत्रित रखता है क्योंकि तेल से दीपक जलाया जाए तो उससे उत्पन्न होने वाली तरंगे दीपक के बुझने के आधे घंटे बाद तक वातावरण को पवित्र बनाए रखता है लेकिन देसी घी के दीपक बुझने के बाद चार घंटे से भी ज्यादा समय तक अपनी सात्विक ऊर्जा के साथ पवित्र बनाए रखता है और तेल के इस्तेमाल से जलाए गए दीपक अपनी पवित्र तरंगों को अपने स्थान से कम से कम एक मीटर तक फैलाने में सफल रहता है लेकिन गाय के घी से जलाए गए दीपक की पवित्रता स्वर्ग लोक तक पहुँचने में सक्षम होती है इसीलिए हम लोगों ने गाय के घी से दीपक जलाकर दीपक के प्रकाश के माध्यम से भगवान जी से कहा है की एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था को समाजहित एवं भारतहित में कार्य करने के लिए हमेशा ऊर्जावान बनाए रखने की कृपा करें। इस दौरान घी के दीपक जलाने में संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू उपाध्यक्ष लोकेश कुमार साहू सचिव नन्दकिशोर आर्या कोषाध्यक्ष बलराम हालदार मार्गदर्शक आशा शुक्ला पूजा लटवाल रितिक साहू पूजा जोशी धर्मा कुमारी निधि सिंह सूरज मिस्त्री सुशील राय दीपक प्रजापति मुकेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *