Sat. Sep 21st, 2024

पंवार के जिलाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

समाचार इंडिया/ऊखीमठ। महावीर सिंह पंवार की जिला भाजपा अध्यक्ष पद पर ताजपोशी पर जनपद रुद्रप्रयाग के  कार्यकर्ताओं ने  हर्ष जताया साथ ही पंवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।नवनियुक्त भाजपा  जिला अध्यक्ष महाबीर सिंह  ने संगठन द्वारा  जिला अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने पर  राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला संगठन के साथ ही सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया है।  पंवार ने कहा की कार्यकर्ताओं के बदौलत संगठन ने उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है उस पर वह पूरी तरह से खरे उतरेंगे। उन्होंने कहा कि मैं संगठन और कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाता हूँ कि मैं अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन करूँगा और  सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर बूथ स्तर तक  संगठन को मजबूत करू गया। उन्होंने कहा कि वह केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न लोककल्याणकारी योजनाओं को कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर  जन जन तक ले जाऊंगा।। पंवार के जिलाध्यक्ष बनने पर भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष  आशा नौटियाल , जिला प्रभारी शैलेन्द्र सिंह बिष्ट , पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश उनियाल ,विजय कपरवान,बचन सिंह रावत ,बाचस्पति सेमवाल ,शकुन्तला जगवाण , रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ,केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत, प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह बिष्ट, जिला पंचायत  अध्यक्ष अमरदेई शाह , श्री बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय , प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ आशुतोष किमोठी , दिनेश बगवाड़ी, कुलदीप नेगी आजाद , पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत विक्रम पटवाल , चंडी प्रसाद भट्ट , जिला महामंत्री विक्रम कंडारी अनूप सेमवाल ,भाजपा के वरिष्ठ , आचार्य शिव प्रसाद मंगाई , अशोक खत्री , बीना बिष्ट ,ममता नोटियाल ,हेमा पुष्पाण ,सरला खंडूरी, राकेश नौटियाल , भारत भूषण भट्ट , दरम्यान जख्वाल , अजय सेमवाल , ओम प्रकाश बहुगुणा , श्री बद्री केदार मंदिर समिति के सदस्य श्रीनिवास पोस्ती , अध्यक्ष नगर पंचायत केदारनाथ सलाहकार समिति देवप्रकाश सेमवाल ,अध्यक्ष नगर पंचायत अगस्त्यमुनि अरुणा बेंजवाल ,अध्यक्ष नगर पंचायत गुप्तकाशी विजय राणा, ब्लॉक प्रमुख उखीमठ श्वेता पांडेय के साथ ही जिले के सभी मंडल के समस्त  मंडल अध्यक्ष समेत , कुंवरी बर्त्वाल ,विकास डिमरी , कुंवर लाल सत्यार्थी , मातबर सिंह बिष्ट , अरविंद गोस्वामी ,अब्दुल रहीम ,जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल , बुद्धिबल्लभ थपलियाल , पंकज कपरवान आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

लक्ष्मण सिंह नेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *