Fri. Apr 10th, 2026

मसूरी में धूमधाम से मनाया इगास

समाचार इंडिया/देहरादून। पहाड़ों की रानी मसूरी में इगास का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जिलाधिकारी  सोनिका भी इगास पर मसूरी पहुंची और इगास मनाया। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को पुष्पगुच्छ एवं पहाड़ी टोपी पहना कर अभिनंदन किया। जिलाधिकारी ने  कहा कि मसूरी में पहली बार इगास पर्व का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि पहाड़ के लोक पर्व को जनजन तक पहुंचाने एवं युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के लिए इस तरह के आयोजन जरूरी है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से  पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और प्रदेश में आने वाले लोग यहां की लोक संस्कृति जानकारी से रूबरू हो सकेंगे। इस दौरान उपजिलाधिकारी और आयोजन समिति के अध्यक्ष मोहन पेटवाल के नेतृत्व में एक एक सांस्कृति यात्रा  पारंपरिक वाद्ययंत्रों, ढोल दमाऊ, रणसिंघा व मसक बाजा के साथ निकाली गई जो शहीद स्थल पर एकत्र हुई और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ भैलो खेला गया। जिलाधिकारी ने भी स्थानीय लोगों के साथ नृत्य किया और भइलो खेला। उन्होंने जनपदवासियों, पर्यटकों को इगास बग्वाल की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने  पहाड़ी व्यंजन का लुत्फ उठाया। इस अवसर पर होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, अजय भार्गव, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, ओपी उनियाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, कुशाल राणा, अरविंद सेमवाल, नर्मदा नेगी, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *