Fri. Apr 10th, 2026

आवासों के निर्माण में तेजी से करें कार्य: जिलाधिकारी

logo

समाचार इंडिया/देहरादून। चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना और पीएम स्वानिधि योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारियों को पीएम आवास योजना के अन्तर्गत अपूर्ण आवासों के निर्माण में तेजी से कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि धनराशि के अभाव में जिन आवासों का काम रूका हुआ है, उनकी सूची तत्काल उपलब्ध कराएं। जिलाधिकारी ने सभी नगर पालिका और नगर पंचायतों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं डोर-टू-डोर कूडा सेग्रिगेशन पर विशेष फोकस रखने के निर्देश दिए। कहा कि सभी ईओ सप्ताह में कम से कम 5 दिन फिल्ड विजिट अवश्य करें और सार्वजनिक स्थानों पर कूडा फेकने एवं गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *