Fri. Apr 10th, 2026

अंकिता हत्याकांड़: आरोपियों के परिसंपत्तियों की जांच की जाएगी

logo

समाचार इंडिया/पौड़ी। जनपद की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  श्वेता चौबे ने कहा है कि अंकिता हत्याकांड़ मामले में जेल में बंद मुख्य आरोपित पुलकित आर्या, सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट लगाने के साथ ही उनकी परिसंपत्तियों की जांच की जाएगी।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल श्वेता चौबे ने बताया कि, अंकिता हत्याकांड़ मामले में SIT टीम द्वारा DIG L/O कु. पी. रेणुका देवी के नेतृत्व में पारदर्शिता से विवेचना की जा रही है और पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के दिशा-निर्देशन में इस हत्याकांड़ की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *