Fri. Apr 10th, 2026

रुद्रप्रयाग की जिला पंचायत अध्यक्ष बनी अमरदेई शाह

समाचार इंडिया/देहरादून। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्धारित कार्यक्रमानुसार जनपद रुद्रप्रयाग का जिला पंचायत अध्यक्ष पद का उप निर्वाचन जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट मयूर दीक्षित की निगरानी में विकास भवन सभागार में कड़ी सुरक्षा एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के उप निर्वाचन के लिए 02 उम्मीदवारों द्वारा अपने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए थे, जिसमें जिला पंचायत सदस्य वार्ड संख्या-08 बजीरा से अमरदेई शाह तथा वार्ड संख्या-09 सुमाड़ी से ज्योति देवी उम्मीदवार थी। जिला पंचायत के 18 सदस्यों में से 17 सदस्यों द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया जिसमें जिला पंचायत वार्ड संख्या-08 बजीरा से उम्मीदवार अमरदेई शाह को 11 मत प्राप्त हुए तथा जिला पंचायत वार्ड संख्या-09 सुमाड़ी से ज्योति देवी को 06 मत प्राप्त हुए तथा अमरदेई शाह ने 05 मतों से विजय हासिल की। जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के निर्वाचित उम्मीदवार को विजय प्रमाण-पत्र निर्गत किया।
इस अवसर पर सहायक निर्वाचन अधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी अपर्णा ढौंडियाल, पीठासीन अधिकारी कपिल पांडे, मतदान अधिकारी किशन रावत, भाष्करानंद पुरोहित सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

लक्ष्मण सिंह नेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *