Sat. Sep 21st, 2024

देश को झूठ और छल की राजनीति से बचाने के लिए करेंगे काम: मल्लिकार्जुन

logo

समाचार इंडिया/देहरादून। मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाल लिया है। 24 वर्षों में खरगे पहले ऐसे कांग्रेस अध्यक्ष हैं, जिनका नेहरू-गांधी परिवार से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने 19 अक्तूबर को अध्यक्ष पद के चुनाव में पार्टी सांसद शशि थरूर को हराया था। पदभार संभालने के बाद, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि वह देश को झूठ और छल की राजनीति से बचाने के लिए काम करेंगे। पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए खड़गे ने कहा कि आज मेरे लिए भावुक पल है। एक मजदूर के बेटे, एक साधारण कार्यकर्ता को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। कांग्रेस की विरासत को आगे बढ़ाना मेरे लिए गर्व की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *