Sat. Sep 21st, 2024

देहरादून के उप परिवहन आयुक्त बने राजीव मेहरा

logo

समाचार इंडिया/देहरादून। उत्तराखंड परिवहन विभाग ने अपने कई अधिकारियों के तबादले कर दिया है। साथ ही कुछ अफसरों को पदोन्नतियां दी है। संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन पौड़ी राजीव मेहरा को पदोन्नत कर उन्हें देहरादून का उप परिवहन आयुक्त बनाया गया है। उनके स्थान पर देहरादून संभागीय परिवहन अधिकारी दिनेश चंद्र पठोई को संभागीय परिवहन अधिकारी पौड़ी बनाया गया है। देहरादून के ही सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी  द्वारिका प्रसाद को संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन अल्मोड़ा बनाया गया है। इसके साथ ही परिवहन अधिकारी सुनील शर्मा संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन देहरादून, संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अल्मोड़ा शैलेश तिवारी को संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन देहरादून, संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन अल्मोड़ा गुरदेव सिंह को संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अल्मोड़ा, संभागीय परिवहन अधिकारी पिथौरागढ़ नवीन कुमार सिंह को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन देहरादून बनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *