Sat. Sep 21st, 2024

पर्वतारोही शुभम सांगुड़ी का शव बरामद

समाचार इंडिया/उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के द्रौपदी का डांडा में पिछले दिनों आए एवलांच यानी हिमस्खलन में गायब हुए नैनीताल के युवा पर्वतारोही शुभम सांगुड़ी के बारे में बुरा समाचार है। शुभम का शव बरामद हो गया है। बताया गया है कि उनके शव को मातली ले आया गया है। अब उसे उत्तरकाशी के अस्पताल लाकर वहां परिजनों के सुपुर्द कर दिया जायेगा। इसके बाद शनिवार रात्रि तक उसके शव को हल्द्वानी लाया जायेगा और उसके बाद शव को उनके पैतृक गाँव लमगडा के ग्राम सांगड ले जायेगा। उल्लेखनीय है कि शुभम ने साहसिक पर्यटन में एमबीए किया है। इसके बाद उसकी निम यानी नेहरू पर्वतारोहण संस्थान में प्रशिक्षक के तौर पर पहली नौकरी लगी थी। वह बीते 10 सितंबर को पर्वतारोहण का एडवांस कोर्स करने के लिए घर से निकला था और 14 सितंबर को नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी पहुंचा था। करीब सप्ताह भर पूर्व शुभम ने अपने परिजनों व खासकर पिता दीवान सिंह से फोन पर बात की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *