Sat. Apr 11th, 2026

बचाव दल ने सात और प्रशिक्षु पर्वतारोहियों के शव बरामद किए

logo

समाचार इंडिया/देहरादून। उत्‍तरकाशी में द्रौपदी का डांडा की चोटी पर एवलांच की चपेट में आए सात और प्रशिक्षु पर्वतारोहियों के शव आज शुक्रवार दोपहर तक खोज बचाव दल ने बरामद कर लिए हैं। अब तक कुल 26 शव बरामद हुए हैं। अभी तीन पर्वतारोही लापता चल रहे हैं। वहीं, वायु सेना के चीता हेलीकाप्टरों के जरिये चार शवों को हर्षिल पहुंचाया गया। जहां से एंबुलेंस के जरिये जिला अस्पताल उत्तरकाशी लाया गया। इन चार की पहचान हो गई है। जिला अस्पताल में शवों का पोस्टमार्टम चल रहा है‌। इन चारों शवों की पहचान एवरेस्टर सविता कंसवाल, नवमी रावत, अजय बिष्ट और शिवम कैंथला के रूप में हुई। पोस्‍टमार्टम के बाद ये शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। मौसम प्रतिकूल होने के कारण अन्य शवों को उत्तरकाशी नहीं पहुंचाया जा सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *