Sun. Sep 22nd, 2024

जवानों के साथ दशहरा मनाएंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

logo

समाचार इंडिया/देहरादून। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वायु सेना के विशेष विमान से आज जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय रक्षाराज्य मंत्री अजय भट्ट ने उनका स्वागत किया। इसके बाद राजनाथ सिंह हेलीकाप्टर से गढ़ी कैंट रवाना हुए। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे चमोली जनपद के औली पहुंचेंगे और यहां सेना के जवानों की ओर से आयोजित दशहरा कार्यक्रम में भाग लेंगे और इसके बाद वह माणा के लिए रवाना होंगे। यहां पर वह सेना की अग्रिम चौकियों का निरीक्षण करने के साथ ही सेना के जवानों के दशहरा भी मनाएंगे। इसके बाद इसी दिन बदरीनाथ धाम में पूजा-अर्चना भी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *