Sun. Sep 22nd, 2024

ग्‍लेशियर के बीच फंसे पर्वतारोही के लिए चलाया रेस्क्यू अभियान

समाचार इंडिया/उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में डोकरानी बामक ग्लेशियर में आज हुए हिमस्खलन की चपेट में आने से नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के नौ पर्वतारोहियों की मौत हो गई है, जबकि 25 पर्वतारोही अभी भी लापता हैं। बचाव और खोजी दल लापता लोगों की खोज में जुटा हुआ है। उधर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि क्रेवांस में फंसे लोगों को निकालने के लिए निम द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। रेस्क्यू अभियान के लिए निम के अधिकारियों के साथ निरन्त समन्वय किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पर्वतारोही ग्‍लेशियर के बीच में बड़ी दरार में फंसे हुए हैं। इन्‍हें निकालने के लिए निम की तरफ रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। वहीं मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को घटना की जानकारी दी। जिस पर राजनाथ सिंह ने वायुसेना को बचाव और राहत अभियान चलाने का निर्देश दिये हैं। गौरतलब है कि नेहरु पर्वतारोहण संस्थान निम का डोकरानी बामक ग्लेश्यिर में बीते 22 सितंबर से बेसिक एडवांस का प्रशिक्षण चल रहा था। बेसिक प्रशिक्षण 97 प्रशिक्षार्थी, 24 प्रशिक्षक व निम के एक अधिकारी समेत कुल 122 लोग शामिल थे। जबकि एडवांस कोर्स में 44 प्रशिक्षणार्थी व 9 प्रशिक्षक समेत कुल 53 लोग शमिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *