Fri. Apr 10th, 2026

सुकन्या समृद्धि योजना महोत्सव किया आयोजित

logo

समाचार इंडिया/अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय में भारतीय डाक विभाग की ओर से प्रधान डाकघर में सुकन्या समृद्धि योजना महोत्सव आयोजित किया गया। देश के लगभग आठ सौ प्रधान डाकघरों में से प्रदेश के अल्मोड़ा और रुड़की जिले को महोत्सव के लिए चुना गया। कार्यक्रम में लोगों को कन्याओं की लाभकारी योजना के बारे में जागरूक किया गया। सोमवार को डाक विभाग ने करीब 45 बालिकाओं के सुकन्या समृद्धि खाते खुलवाए। देश में कुुल एक लाख 56 हजार छह सौ 34 डाकघर मौजूद हैं। इनमें से प्रधान डाकघरों की संख्या लगभग आठ सौ है। उत्तराखंड के 75 प्रधान डाकघरों में से केवल दो जिलों को महोत्सव के लिए चुना गया है। प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर और कार्यक्रम के संचालक चंद्र शेखर परगाई ने कहा कि काफी हर्ष का विषय है कि जिले के प्रधान डाकघर को महोत्सव के लिए चयनित किया गया है। उन्होंने बताया कि सालाना रिपोर्ट के अनुसार 22 जनवरी 2015 से शुरू इस योजना के तहत इस साल 31 मार्च तक दो करोड़ 32 लाख खाते और प्रदेश में पांच लाख पांच हजार चार सौ तैतालिस खाते खुलवाए जा चुके हैं। जिले में 31 अगस्त तक चार हजार दो सौ सत्ताईस खाते खुलवाए गए हैं। महोत्सव के दिन लगभग 45 बालिकाओं के सुकन्या समृद्धि खाते खुलवाए गए। मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी ने अधिक से अधिक कन्याओं को इस योजना से जोड़ने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *