Mon. Aug 3rd, 2026

केदारनाथ राजमार्ग पर भूस्खलन से आया मलबा

logo

समाचार इंडिया। रुद्रप्रयाग।  केदारघाटी में लगातार चार दिनों से  हो रही बारिश के चलते जनजीवन पूरी तरह से अस्तव्यस्त हो गया है, जिसके चलते लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण केदारनाथ हाईवे के जगह-जगह भूस्खलन होने से कई जगह मार्ग अवरुद्ध हो गया है। बांसबाड़ा में राजमार्ग करीब 2 घंटे बन्द रहने से लोगों को परेशानी हो रही है।  मार्ग खोलने के लिए सम्बंधित विभाग जुटी हुई है।  राष्ट्रीय राजमार्ग राजमार्ग बंद होने से दोनों ओर हजारों तीर्थयात्री फंस गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *