Sat. Sep 21st, 2024

अपने सम्मान व आत्मरक्षा के लिए खडा है भारत: तीरथ सिंह

समाचार इंडिया/ऊखीमठ।

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय रुद्रप्रयाग में प्रबुद्ध जन एवं बुद्धिजीवी सम्मेलन में गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दिनेश उनियाल ने की। सम्मेलन में विधायक रुद्रप्रयाग भरत चौधरी विधायक केदारनाथ शैलारानी रावत की गरिमामय उपस्थिति रही। इस दौरान गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने बुद्धिजीवी सम्मेलन में प्रबुद्धजनों को सम्मानित करते हुए कहा कि आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में हम कार्य कर रहे हैं। हम आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में इस वर्ष को मना रहे हैं।

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा आने वाले शताब्दी वर्ष को मनाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है, उन्होंने कहा कि आज हमारा भारत अपने सम्मान व आत्मरक्षा के लिए खडा है। हम रहे या न रहे आने वाला शताब्दी वर्ष हमारे लिए अनुकरणीय रहेगा। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की योजना विदेश लागू कर रहा है जबकि पहले विश्व अपनी योजनायें हम पर थोपता था। आज हम सेवा समर्पण के रूप में प्रबुद्ध एवं बुद्धिजीवी सम्मेलन को मना रहे हैं। प्रबुद्धजनों के सम्मेलन में जिला अध्यक्ष दिनेश उनियाल, रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल, कार्यक्रम के संयोजक अध्यक्ष केदार नाथ नगर सलाहकार समिति देव प्रकाश सेमवाल, सह संयोजक अध्यक्ष नगर पंचायत उखीमठ विजय राणा, आदि ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता वाचस्पति सेमवाल, महावीर पंवार, अनूप सेमवाल, भारत भूषण भट्ट, चन्द्र शेखर पुरोहित, श्री नन्द जमलोकी, चन्द्र शेखर वेन्जवाल, राम चन्द्र गोस्वामी,,वेद प्रकाश जमलोकी, अजय सेमवाल, सुनील नोटियाल, चरण सिंह राणा, विक्रम नेगी, मोहन बिष्ट, शत्रुघन्न नेगी, बुद्धि वल्लभ थपलियाल, गजेन्द्र पंवार, धर्मेन्द्र जग्गी, गोपाल सिंह नेगी, दलीप सिंह कठैत,, विकास डिमरी, अमित प्रदाली, विक्रम पैलुडा, शशी नोटियाल सुमन जमलोकी, शालिनी गोस्वामी, पार्वती गोस्वामी,अनीता सेमवाल, सहित मण्डल अध्यक्ष सुरेन्द्र रावत, सुरेन्द्र जोशी, गम्भीर बिष्ट, बृज मोहन नेगी, गजपाल रावत, कुलवीर रावत, जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल, सुभाष पुरोहित उपस्थित रहे। वही दूसरी ओर गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने उखीमठ, पाली फाफज , मनसूना , बुरूवा, राऊलैंक उनियाणा, रासी आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क कर लोगों की समस्याएं सुनी तथा क्षेत्र में फैली समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को दूरभाष द्वारा त्वरित समस्याओं के निराकरण के लिए आदेश दिए। तदोपरांत सांसद गढ़वाल तीरथ सिंह रावत ने रासी देवी मंदिर में दर्शन कर उत्तराखंड की खुशहाली के लिए कामना की।
गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत के मदमहेश्वर घाटी आगमन पर प्रधान पाली प्रेमलता पन्त, प्रधान रासी कुन्ती नेगी, मदमहेश्वर घाटी विकास मंच पूर्व अध्यक्ष मदन भटट् सहित विभिन्न गांवों के ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने गढ़वाल सांसद का भव्य स्वागत किया तथा क्षेत्र में फैली समस्याओं के ज्ञापनों का पुलिन्दा सौपा।

लक्ष्मण सिंह नेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *