Sat. Sep 21st, 2024

बारिश से मौसम का बदला मिजाज, हेमकुंड साहिब की चोटियों पर बर्फबारी

logo

समाचार इंडिया/देहरादून।

उत्‍तराखंड पिछले चार दिन से बारिश का दौर जारी है। जिसके बाद मौसम का मिजाज बदल गया है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं चारधाम व हेमकुंड साहिब की चोटियों पर बर्फबारी हुई है। जिससे ठंड बढ़ गई है। बदरीनाथ धाम में लगातार हो रही बारिश से जहां ठंड बढ़ी है। वहीं ऊंची चोटियों पर बर्फबारी यात्रियों को रोमांचित कर रही है। नर पर्वत, माना पर्वत, नीलकंठ मन्नाग की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है। वहीं आज शनिवार को उत्‍तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *