Mon. May 4th, 2026

दौरा कर जांची व्यवस्थाएं

logo

समाचार इंडिया। हल्द्वानी। उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष पी सी गोरखा ने हल्द्वानी तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के बाद तहसीलदार कार्यालय में ही आयोग में लंम्वित भूमि प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा की गयी है , जिसमें उन्होने अनुसूचित जाति लोगों के जमीन संबन्धित विभिन्न मामलों,जाति,आय, प्रमाण पत्र बनाने में होने वाली समस्याओं, को सरलीकृत किये जाने के निर्देश दिए गये ।साथ ही अनुसूचित जाति के लोगों की भूमि विक्रय को लेकर सावधानी बरतने को कहा गया है । उन्होंने ने अनुसूचित जाति के लोगों की भूमि को संरक्षित करने की बात कही है ।एक मामले में रामनगर झरना में लंमबित ललित आर्य की भूमि विस्थापित को लेकर उपजिलाधिकारी हल्दवानी को बंनदोबस्ति दुरुस्त करने तथा शीघ्र आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गये ।साथ ही लगातार अनुसूचित जाति के व्यक्तियों पर बड़ रहे जातिवाद उत्पीड़न मामलो को प्राथमिकता से निस्तारण के लिए निर्देश दिए गये हैं । उपाध्यक्ष ने कहा लगातार अनुसूचित जाति के समाज के व्यक्तियों पर हो रहे अपराधो पर आयोग सक्रिय हैं और हर विभागों में अपराधियों को सख़्त से सख़्त कारवाही करने के निर्देश दिए हैं इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी दोषी व्यक्ति को छोड़ा न जाय और कोई भी बेगुनाह को फँसाया न जाय । किसी भी रिपोर्ट में निष्पक्ष जाँच आवश्यक है ।इस दौरान उप जिलाअधिकारी हल्द्वानी श्री मनीष सिंह ,पुलिस क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी भूपेन्द्र सिंह धोनी ,तहसीलदार संजय कुमार ज़िला समाज कल्याण नैनीताल श्री दीपाकर घिडियाल सहायक समाज कल्याण अधिकारी राहुल कुमार,तहसीलदार लालकुआँ श्री सचिन कुमार,सहित ललित आर्य कैलाश चन्द्र आदि मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *