Sat. Sep 21st, 2024

ट्रक हादसे में गई दो की जान

समाचार इंडिया। रुद्रप्रयाग। कोठगी-भटवाड़ी मोटर मार्ग पर एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रक  सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद राहत एवं बचाव दल की टीम ने मौके पर पहुंचकर  रेस्क्यू अभियान चलाया और घायलों को  चिकित्सालय पहुंचाया।  जानकारी के अनुसार एक ट्रक सामान लेकर जा रहा था। जैसे ही वह कोठगी  के पास पहुंचा अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरा।  अनिल कुमार एवं एक 26 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। जबकी चालक मनीष बहादुर शाही        ( 26) निवासी गुमानीवाला ऋषिकेश घायल हो गया।  पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस अज्ञात युवक के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *