Sun. May 3rd, 2026

कटारिया के खिलाफ कुर्की का वारंट

समाचार इंडिया / देहरादून। दून में सड़क पर यातायात रुकवाकर शराब पीने और नोटिस पर भी पेश न होने पर  ब्लॉगर बॉबी कटारिया को कोर्ट ने कुर्की का वारंट जारी कर दिया है। वारंट को उसके घर पर चस्पा करने के लिए कैंट पुलिस रवाना हो गई है। इसके बाद भी वह पुलिस के सामने पेश नहीं हुआ तो एक महीने बाद सम्पत्ति की कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। देहरादून पुलिस उसकी तलाश में जगह, जगह दबिश दे रही है। गौरतलब है कि 10 अगस्त को बॉबी कटारिया का किमाड़ी मार्ग पर सड़क पर ट्रैफिक रुकवाकर शराब पीते वीडियो वायरल हुआ था। डीजीपी अशोक कुमार के आदेश पर 11 अगस्त को कैंट थाने में  उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच में  वीडियो 25 जुलाई को किमाड़ी मार्ग पर बनाने की पुष्टि हुई। मुकदमा दर्ज होने के बाद कटारिया ने सोशल मीडिया पर उत्तराखंड पुलिस को धमकी दी थी। इस मामले में उसे कई बार नोटिस जारी किए गए। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी को दबिश दी थी, लेकिन वह नहीं मिला था। उस पर डीजीपी अशोक कुमार के आदेश पर दून पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *