Fri. Sep 20th, 2024

पितृपक्ष आज से

logo

समाचार इंडिया।डेस्क।  सनातन धर्म में पितृपक्ष  आज यानि शनिवार से शुरु हो रहे हैं। इस दौरान पूर्वजों और पितरों की पूजा और पितरों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान और तर्पणकर करना शुभ माना जाता है। भाद्रपद की पूर्णिमा तिथि के साथ पितृपक्ष की शुरुआत हो रही है। इस दौरान पितरों का श्राद्ध और तर्पण किया जाता है। पितृपक्ष 10 सितंबर से  शुरू होकर 25 सितंबर को समाप्त होंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पितृपक्ष के माह के दौरान कुछ नियमों का जरूर पालन करना चाहिए। इसी आधार पर पितृ पक्ष पर कुछ कामों को करने की मनाही होती हैं।  इस दौरान लोहे से बने बर्तनों का बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। माना जाता है। इन दिनों में पितरों को भी भोजन परोसा जाता है। ऐसे में लोहे के बर्तनों का इस्तेमाल करने से वह रुष्ट हो सकते है। जिसके शास्त्रों के अनुसार, पितृपक्ष के दौरान किसी भी न चीज को खरीदने की मनाही होती है। क्योंकि यह मास  अशुभ माना जाता है। पितृपक्ष के दौरान तामसिक भोजन जैसे प्याज, लहसुन आदि का सेवन करने की मनाही की मान्यता है। पितृपक्ष के दौरान अगर कोई व्यक्ति पितरों का श्राद्ध कर रहा हैं, तो उसे अपने शरीर में तेल नहीं लगाना चाहिए। इसके साथ ही बाल और दाढ़ी नहीं कटवानी चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *