Sat. Sep 21st, 2024

नन्दा महोत्सव का समापन, भक्तों ने जयकारों के साथ दी मां को विदाई

समाचार इंडिया/अल्मोड़ा।

नैनीताल और अल्मोड़ा में एक सितम्बर से सात सितंबर तक चले मां नन्दा महोत्सव का आज माँ नन्दा-सुनंदा के डोले के नगर भ्रमण और गाजे बाजे के साथ विसर्जन के साथ समापन हो गया। माँ अगले वर्ष फिर मिलने के जय जयकार वादे के साथ ही भक्तों ने मां को विदाई दी। इस दौरान नगर में भक्ति और आस्था का आपार जन सैलाब उमड़ा। मण्डलायुक्त कुमाऊं दीपक रावत, डीआईजी कुमाऊं नीलेश आनन्द भरणे, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने मां नन्दा-सुनंदा के दर्शन किये। वही मेले मे माँ की विदाई में देश विदेश एवं दूर-दराज से लाखों श्रद्धालु ने बढ़-चढ़कर शिरकत की। माँ नन्दा-सुनंदा का फूलों की वर्षा से जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया।  इस दौरान जगह जगह भजन कीर्तन के साथ ही भंडारे का आयोजन भी हुआ। और पूरा शहर नन्दामयी आस्था में सरोबार नजर आया। माँ के डोले को भक्तों के दर्शनार्थ पूरे शहर में भ्रमण कराया गया उसके बाद पूरी विधि विधान से नैनी सरोवर मे माँ की मूर्तियों का विसर्जन किया गया । अल्मोड़ा में भी मां नन्दा सुनंदा की डोली को नगर भृमण कराया गया। कोरोना काल के बाद  मां के दर्शन को श्रदालुओं की भीड़ उमड़ी। इस दौरान पूरा वातावरण माँ के जयकारों से गुंजयमान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *