Sat. Sep 21st, 2024

विद्यार्थियों को व्यक्तित्व विकास के लिए किया प्रेरित

logo

समाचार इंडिया/हल्द्वानी।
आज पंखुड़ियाँ सांस्कृतिक पर्यावरण एवं दिव्यांग कल्याण समिति के तत्वाधान हल्द्वानी में हौसलों की उड़ान कार्यक्रम के तहत बीपीएल शिक्षा प्रयास समिति के विद्यार्थियों को व्यक्तित्व विकास के लिए प्रेरित किया। इस दौरान बच्चों को व्यक्तित्व विकास व नैतिक शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। बच्चों से सामान्य ज्ञान के प्रश्न उत्तर किये गए। बच्चों ने अपनी स्वरचित कविताएं प्रस्तुत कर सभी का मनमोह लिया। कार्यक्रम में हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरुस्कृत किया गया। इस दौरान वॉइस ऑफ उत्तराखंड आयुषी तिवारी ने अपनी मनमोहक आवाज से कार्यक्रम में शमां बांध दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष पार्वती किरौला व संचालन रिम्पी बिष्ट ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक नवनीत चौहान ने कहा कि बीपीएल शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए समानता के अधिकार के साथ सर्व शिक्षा के ध्येय के तहत उनका सामाजिक व व्यक्तिगत विकास कराना जरूरी है। इसके लिए सभी को अपने स्तर से प्रयास करना चाहिए। उत्तराखंड गौरव से सम्मानित कौस्तुभ चंदोला ने कहा कि बच्चों को संस्कारवान बनाना होगा वरना आने वाले समय मे बच्चे अपनी संस्कृति को भूल जाएंगे। उन्होंने गुरुजनों का सम्मान करने व उनके बताए मार्गदर्शन पर चलने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *