Sat. Sep 21st, 2024

‘सुशासन पखवाडा’ अभियान का शुभारंभ

logo

समाचार इंडिया/पौड़ी। 
जनपद पौड़ी की समस्त तहसीलों में निर्विवाद उत्तराधिकार के मामलों एवं वाद निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाये जा रहे है जिसके तहत 01 सितंबर, 2022 से 15 सितंबर, 2022 तक “सुशासन पखवाडा” मनाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत आज तहसील पौड़ी के सुशासन पखवाडा का शुभारंभ किया गया।
जिलाधिकारी गढ़वाल डा0 विजय कुमार जोगदंडे के निर्देशन पर उपजिलाधिकारी आकाश जोशी ने तहसील पौड़ी के “सुशासन पखवाडा” अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के अंतर्गत तहसील के निर्विवाद उत्तराधिकार के मामलों एवं वाद निस्तारण हेतु विशेष अभियान चलाये जायेंगे। कानूनगो राजीव घिल्डियाल ने बताया कि समस्त क्षेत्रीय राजस्व उप निरीक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वे गांवों में जाकर जितने भी निर्विवाद उत्तराधिकार विरासत के मामले हैं उनका फार्म भरकर स्वीकृति के लिए उपलब्ध करायेंगे जिससे निर्विवाद उत्तराधिकार के मामलों एवं अन्य वादो का शीघ्रता से निस्तारण हो सकेगा। इस अवसर पर राजस्व कानूनगो प्रवीन रावत, मो0 नासिर, राजस्व निरीक्षक संजय सिंह नेगी, राजस्व उपनिरीक्षक सुनील सिंह रावत, गौरव लिंगवाल सहित सम्बन्धित कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *