Sat. Sep 21st, 2024

महामंत्री महेंद्र सिंह राणा ने पार्टी से दिया त्यागपत्र

logo

समाचार इंडिया/कोटद्वार।

ढाई दशक से कांग्रेस के साथ जुड़े द्वारीखाल प्रखंड के ब्लाक प्रमुख व पार्टी के प्रदेश महामंत्री महेंद्र सिंह राणा ने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे पत्र में महेंद्र सिंह राणा ने कहा है कि वे पिछले 25 वर्षों से पार्टी के सक्रिय सदस्य हैं और, पिछले 15 वर्षों से वे पार्टी में विभिन्न पदों पर सेवाएं दे रहे हैं। वर्तमान में वे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य होने के साथ ही प्रदेश महामंत्री पद पर भी हैं। उनका कहना था कि पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्होंने 2017 व 2022 मं यमकेश्वर विधानसभा से टिकट की मांग की। लेकिन, पार्टी ने उनकी उपेक्षा की। उनका आरोप है कि वर्तमान में भी पार्टी में गुटबाजी है।पुराने कार्यकर्त्ताओं की उपेक्षा कर चाटुकारों व भाई-भतीजावाद को तव्वजो दी जा रही है। जिससे पार्टी का निष्ठावान कार्यकर्त्ता आहत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *