Fri. Apr 10th, 2026

परिवहन विभाग ने चलाया संयुक्त चैकिंग अभियान

समाचार इंडिया/पौड़ी। 

सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत उपजिलाधिकारी सदर आकाश जोशी व परिवहन विभाग ने संयुक्त चैकिंग अभियान चलाया। संयुक्त अभियान चैकिंग पौड़ी, खाड्यूसैंण व अन्य स्थलों पर चलाया गया। जिसमें चैकिंग के दौरान कुल 08 चालान किये गए। उप जिलाधिकारी सदर आकाश जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि पौड़ी के विभिन्न स्थलों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें हेलमेट, सीट बेल्ट, बिना लाइसेंस, ओवर वेट सहित अन्य मामलों में 08 चालान किए गये। बताया कि संयुक्त चैकिंग अभियान में कुल 40 हजार का राजस्व प्राप्त हुआ। उन्होंने वाहन चालकों को निर्देशित किया यातायात नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि वाहन क्षमता के अनुसार ही यात्रियों को बिठायें। कहा कि चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों का लाइसेंस निरस्त किया जा सकता है। उन्होंने वाहनों चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश दिये। जिससे स्वयं के साथ-साथ यात्री सुरक्षित रह सकेंगे। चैकिंग अभियान के दौरान परिवहन विभाग से परिवहन कर अधिकारी तारकेंद्र वैष्णव सहित अन्य संबधिंत कर्मचारी उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *