Fri. Apr 10th, 2026

महिला ने अपने बेटे के साथ मिलकर की पति हत्या, गिरफ्तार

समाचार इंडिया/किच्छा।

ऊधमसिंह नगर के किच्छा में एक आदमी के हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हत्या के पर्दाफाश होने पर सभी दंग रह गए।दरअसल, महिला ने अपने बेटे के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। उसके बाद उसको नहला धुला कर हत्या के साक्ष्य भी मिटाए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ ओमप्रकाश शर्मा ने कोतवाली में पर्दाफाश करते हुए बताया दिलेर सिंह आयु 40 वर्ष पुत्र प्रीतम सिंह निवासी निकट राधा स्वामी सत्संग भवन दरऊ मार्ग किच्छा की संदिग्ध परिस्थितियों में मंगलवार को मौत हो गयी थी।मृतक दिलेर सिंह के भाई के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने पत्नी परमजीत कौर, पुत्रक सुरेंद्र सिंह सहित दो बेटियों के खिलाफ भा. द. सहिंता की धारा 304 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जब पत्नी परमजीत कौर से पूछताछ की तो उसने सब सच बता दिया। बताया दिलेर सिंह अपनी तीन बीघा जमीन अपने भाइयों के नाम करना चाहता था। जिसका वह लोग विरोध कर रहे थे। जिसके चलते सात दिन से दिलेर सिंह को घर में ही नजरबंद कर दिया था। सोमवार रात जब दिलेर सिंह भागने लगा तो परमजीत कर ने बेटे सुरेंद्र सिंह के साथ मिल कर उसकी हत्या कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *