Sat. Sep 21st, 2024

राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की कार्यकारिणी में नामित हुई ऋतु खंडूडी

logo

समाचार इंडिया/देहरादून। 

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की कार्यकारिणी में नामित हुई हैं। कनाडा हैलिफ़ैक्स में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की अंतरराष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति कि बैठक में ऋतु खंडूडी ने भाग लिया। भारत के प्रतिनिधि सदस्य के रूप में उत्तराखण्ड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने आंचलिक वेशभूषा में देश एवं प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। इस अवसर पर कार्यकारी समिति के तमाम सदस्यों ने प्रथम महिला विधानसभा अध्यक्ष एवं कार्यकारी समिति सदस्य ऋतु खंडूडी का स्वागत किया और श्रेष्ठ कार्यकाल के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *