Sat. Sep 21st, 2024

लापता लोगों के खोजबीन में चलाया सर्च अभियान

logo

समाचार इंडिया/देहरादून। 

देहरादून में विगत रात्रि को हुई अतिवृष्टि के चलते आयी आपदा से सरखेत व अन्य क्षेत्रों पर भारी नुकसान हुआ है। बचाव दल क्षेत्र में राहत और बचाव दल में जुटे हुए हैं। जिला प्रशासन दिन रात राहत कार्य कर रही है। सरखेत में लापता लोगों की जिला प्रशासन युद्ध स्तर पर सर्च अभियान में जुटी है। सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि सरखेत में पोकलैंड मशीने लापता लोगों के खोजबीन में कार्य कर रही है। मशीन द्वारा संभावित स्थलों से मलबा हटा रही है। टीम संभावित स्थलों पर सर्च कर रही है। उन्होंने कहा कि सर्च अभियान निरंतर जारी है। आपदा पीड़ितों की बातों को ध्यान में रखकर जिला प्रशासन दिन रात हर स्तर पर राहत एवं बचाव के साथ ही लापता लोगों की खोजबीन में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *