Sat. Sep 21st, 2024

त्रिवेंद्र रावत की अगुवाई में निकाली तिरंगा यात्रा

logo

समाचार इंडिया/देहरादून। 

आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगे अभियान के अंतर्गत डोईवाला में आज भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथ मे तिरंगा लिए ऋषिकेश रोड गुरुद्वारा पर भाजपा कार्यकर्ताओं का हजूम इकट्ठा हुआ और भारत माता की जय और वन्दे मातरम आदि देश भक्ति के गगन भेदी नारो से डोईवाला को गुंजा दिया।तिरंगा यात्रा बाजार से गुजरती हुई खता रोड स्थित पब्लिक इंटर कॉलेज पर समाप्त हुई। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि आज सम्पूर्ण राष्ट्र आज़ादी के अमृत महोत्सव पर हर-घर तिरंगा अभियान को बहुत ही हर्ष और उल्लास के साथ मना रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देव भूमि के साथ-साथ वीरभूमि भी है। भारत की आजादी के लिए जिन वीर सेनानियों ने अपना सर्वस्व अर्पित किया उनका सदैव सम्मान रहे हमारी आने वाली पीढ़ियों को ऐसे बलिदानियों के विषय में अधिक से अधिक जानकारी हो आजादी के अमृत महोत्सव में देश इन वीर बलिदानियों का स्मरण कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *