Sat. Sep 21st, 2024

मनमोहन सिंह बनें पंतनगर विश्वविद्यालय के नए कुलपति

समाचार इंडिया/देहरादून।

नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टीट्यूट करनाल हरियाणा के कुलपति डॉ मनमोहन सिंह चौहान को गोविंद बल्लभ पंत, पंतनगर विश्वविद्यालय का नया कुलपति बनाया गया है। पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति और उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने आज इसके आदेश जारी करते हुए नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टीट्यूट करनाल के कुलसचिव डॉ मनमोहन सिंह चौहान को पंतनगर विश्वविद्यालय का नया कुलपति बनाया है। 5 जनवरी, 1960 को पौड़ी जिले के यमकेश्वर के जामल गांव में जन्मे चौहान ने जयहरीखाल से हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और बीएससी करने के बाद 1981 में श्रीनगर, गढ़वाल से एमएससी की। मनमोहन सिंह चौहान ने 1986 में पीएचडी की डिग्री ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *