Mon. May 4th, 2026

काफल लेने जंगल गई महिला पर गुलदार ने किया हमला, मौत

समाचार इंडिया/पौड़ी।

गुलदार ने रविवार देर शाम को काफल लेने जंगल गई महिला को गुलदार ने मार डाला। जानकारी के अनुसार पाबौ ब्लाक के चपलोड़ी गांव की सुषमा देवी (45) गाँव की एक अन्य महिला के साथ काफल लेने जंगल गई थी। खाफल लेकर घर लौटते समय देर शाम को घात लगाए गुलदार ने सुषमा देवी पर हमला कर दिया। इस बीच दूसरी महिला गुड्डी देवी किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग गई और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद ग्रामीण जंगल की ओर गए, परन्तु तब तक गुलदार सुषमा देवी को मौत के घाट उतार चुका था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी पाबौ, राजस्व पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *