Thu. Jul 30th, 2026

परिवार और कार्यकर्ताओं के साथ सीएम ने मनाई होली

देहरादून।

उत्तराखंड में आज होली हर्षोल्लास के मनाया गया इस अवसर पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आवास में परिवार सहित होली खेली। इसके अलावा मुख्यमंत्री बीजेपी प्रदेश कार्यालय में पहुंचे और कार्यकर्ताओं संग होली खेली। इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि होली रंग और उल्लास का पर्व है। यह हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपरा का भी प्रतीक है। आप सभी को प्रेम, उमंग और भाईचारे के प्रतीक पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं भगवान बद्री विशाल और बाबा केदार से प्रार्थना करता हूं कि हम सभी के जीवन में रंग-उमंग, उत्साह और उल्लास सदैव बनाए रखें। आज इस शुभ अवसर पर हमें भी ये संकल्प लेना है कि उत्तराखण्ड के सर्वांगीण विकास के लिए मतभेदों को दूर कर एकजुट रहेंगे और एकता में बंध कर उत्तराखण्ड की उन्नति को सुनिश्चित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *