Thu. Jul 30th, 2026

कल से शुरू होगा पूर्णागिरी मेला

चंपावत।

पिछले दो सालों से कोरोना महामारी के चलते स्थगित रहा प्रसिद्ध पूर्णागिरी मेले का इस वर्ष भव्य आयोजन होने जा रहा है। उत्तर भारत के इस सुप्रसिद्ध पूर्णागिरि धाम में मुख्य मेला कल यानि शनिवार से शुरू होगा। इस मेले का कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत श्रीगणेश करेंगे। मेला प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं इस मेले के आयोजन को लेकर पुजारियों व स्थानीय व्यापारियों के साथ ही जनता में उत्साह देखा जा रहा है।

जिला मजिस्ट्रेट हिमांशु कफल्टिया ने बताया कि मेले को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मेले के दौरान पूर्णागिरि मार्ग पर लोडेड और बड़े वाहनों का संचालन पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने कहा हर वर्ष की तरह ही ठुलीगाड़ में मेले का शुभारंभ किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *