Wed. Apr 22nd, 2026

‘खुशियों की सवारी’ एंबुलेंस सेवा फिर हुई शुरू

थत्यूड़।

प्रखंड जौनपुर में एक बार फिर खुशियों की सवारी (102 सेवा) गर्भवती महिलाओं के जीवन में खुशियों का संचार करेगी। दरअसल राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत खुशियों की सवारी योजना के तहत एंबुलेंस को अस्पताल में होने वाली डिलीवरी में जच्चा व बच्चा को निशुल्क घर पहुंचाने के लिए चलाया गया था। लेकिन निशुल्क खुशियों की सवारी एंबुलेंस 2 साल से संचालित ना होने के कारण अस्पताल में होने वाली डिलीवरी के बाद जच्चा व बच्चा को मजबूरन प्राइवेट वाहनों से घर जाना पड़ रहा था। आज बुधवार से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ में खुशियों के सवारी 102 सेवा दोबारा से संचालन होने पर क्षेत्रवासियों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। जिला पंचायत सदस्य सनवीर बेलवाल,पूर्व जेस्ट उपप्रमुख महिपाल रावत सामाजिक कार्यकर्ता सोमवारी लाल नौटियाल ने कहा कि शासन द्वारा जो क्षेत्रवासियों के लिए 102 खुशियों की सवारी का संचालन दोबारा से किया है। वह क्षेत्र के लिए अच्छा संकेत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *